परिवार के साथ दिल्ली में इन जगहों पर जरूर घूमने जाये

घूमने के शौकीन लोगों को अकेले या अपने परिवार के साथ घूमने के लिए देश की राजधानी दिल्ली में इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

लाल किला  

दिल्ली में घूमने के लिए इस लोकप्रिय स्थान पर जरूर जाना चाहिए लाल किले को देखने के लिए देश विदेश से लोग भारी संख्या में आते है। 

यह किला पूरी तरह से लाल रंग के पत्थर से निर्मित है जिसका निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहां के द्वारा करवाया गया था। 

कुतुबमीनार  

यह दिल्ली की ऐतिहासिक जगहों में से एक है जहाँ घूमने का आपको अलग अनुभव प्राप्त होगा यह स्थान दिल्ली के महरोली में स्थित है। 

इस मीनार का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा 12वीं शताब्दी में शुरू करवाया गया था। 

इंडिया गेट 

यह स्थान दिल्ली के सबसे मशहूर स्थानों में से एक है जिसे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनवाया गया था। 

अक्षरधाम मंदिर  

यह दिल्ली का मशहूर और धार्मिक स्थल है जहाँ दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी संख्या में भीड़ जमा होती है। 

जामा मस्जिद  

यह मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है यहाँ पर घूमने और नमाज पड़ने के लिए लोग भारी संख्या में आते है। 

लोटस टेम्पल 

दिल्ली के मशहूर स्थानों में से एक यह स्थान भी है जहाँ लोग अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए जाते है।